
संस्थाएं
सत्य मार्ग पर निरंतर बढ़ने वाले थे भिक्षु
अमर नगर। तेरापंथ भवन में आयोजित हुये महामना भिक्षु को समर्पित अभिनिष्क्रमण दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 'शासनश्री' साध्वी सत्यवती जी ने बताया कि आचार्य भिक्षु सत्य मार्ग पर निरंतर बढ़ने वाले थे। उन्होंने बताया भिक्षु स्वामी विभिन्न कष्टों को सहकर कष्ट सहिष्णु बने। साध्वी रोशनीप्रभाजी ने राजनगर की घटना का प्रस्तुतीकरण किया। साध्वी शशिप्रज्ञाजी ने गीतिका का संगान किया। साध्वी पुण्यदर्शनाजी ने अभिनिष्क्रमण के आधार-स्वपन, समर्पण, दीप एवं क्रांति की व्याख्या की। कार्यक्रम की शुरुआत तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति से की गयी। तेयुप अध्यक्ष मिलन बांठिया, महिला मंडल अध्यक्षा दिलखुश तातेड़ ने अपने विचार रखे। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गीतिका प्रस्तुत की गई। शशि टांटिया एवं सरिता बैद ने मधुर गीतिका के माध्यम से आचार्य भिक्षु के प्रति अपने भाव व्यक्त किये। कार्यक्रम का कुशल संचालन तेयुप उपाध्यक्ष मनसुख संचेती एवं आभार ज्ञापन तेरापंथ सभा मंत्री महावीर चोपड़ा ने किया।