
संस्थाएं
दम्पत्ति कार्यशाला का आयोजन
साध्वी पंकजश्री जी के सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद् झकनावदा द्वारा दंपत्ति कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन झकनावदा में किया गया। साध्वी पंकजश्री ने जनमेदिनी एवं दंपत्तियों को संबोधित करते हुए कहा- सहिष्णुता के साथ रहने से ही जीवन सुखी बन जाता है। आज की ज्वलंत समस्या है तलाक। उसका कारण है, शंका, अविश्वास, ईगो। यह ऐसे वायरस हैं जो जीवन को बर्बाद कर देते हैं। सबसे बड़ी अपेक्षा है कि व्यक्ति विश्वास पैदा करें, अपनी आंकाक्षाओं का दमन करें। संयम व सहिष्णुता की नाव पर बैठ कर ही संसार रूपी जीवन में सुख से तैरा जा सकता हैं। कार्यक्रम का मंगलाचरण महिला मण्डल की बहनों द्वारा मधुर गीतिका के संगान द्वारा किया गया। श्रेणिक जैन व विनीता जैन ने दम्पत्ति जीवन पर अपने विचार रखें। महिलामण्डल व कन्या मण्डल ने मिलकर सत्य का साक्षात्कार कराने वाली नाटिका प्रस्तुत की। साध्वी शारदाप्रभा जी ने कार्यक्रम का संचालन किया। तेयुप पेटलावद के अध्यक्ष अभिषेक पटवा सहित युवक परिषद के पदाधिकारी, सदस्यगण व तेरापंथी सभा के सदस्यगणों की भी उपस्थिति रही। तेयुप झकनावदा अध्यक्ष श्रेयांश बोहरा एव मंत्री शुभम कोटड़िया का श्रम रहा। सभी ने जीवन मे संयम से रहने का व सहनशीलता का भाव विकसित करने का संकल्प ग्रहण किया। लगभग 25 दंपत्तियों सहित सम्पूर्ण श्रावक समाज झकनावदा ने कार्यशाला में सहभागिता की। तेरापंथ सभा झकनावदा के अध्यक्ष विजय व्होरा ने पूर्ण सहयोग किया व कार्यशाला के अंत में आभार सभा मंत्री अजय व्होरा ने व्यक्त किया।