वीतराग पथ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

हैदराबाद

वीतराग पथ कार्यशाला का आयोजन

डॉ. साध्वी गवेषणाश्री जी के सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद, हैदराबाद द्वारा 'वीतराग पथ' कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय रहा— ' मोह से मोह क्यों?'
कार्यक्रम की शुरुआत तेयुप अध्यक्ष अभिनंदन नाहटा द्वारा स्वागत भाषण से हुई। अमृत आँचलिया ने अपने विचार व्यक्त किए। भिक्षु प्रज्ञा मंडली द्वारा विजय गीत प्रस्तुत किया गया। विशाल आँचलिया ने अतिथियों का परिवार की ओर से स्वागत किया।
डॉ. साध्वी गवेषणाश्री जी ने चौदह गुणस्थानों की विवेचना करते हुए मोह के विभिन्न रूपों पर प्रकाश डाला और राग को कम करने के उपाय बताए। साध्वी मयंकप्रभा जी ने वीतराग पथ पर चलने की प्रेरणा दी। साध्वी दक्षप्रभा जी ने मधुर गीत प्रस्तुत किया। कार्यशाला में ' थावच्चा पुत्र' लघु नाटिका में काजल जैन और वर्षा संचेती ने प्रभावशाली अभिनय किया।' अनाथी मुनि' पर आधारित नाटक में वंश जैन और आदित्य संचेती की प्रस्तुति सराहनीय रही। आरती जैन ने प्रभु स्तुति गीत प्रस्तुत किया।
कार्यशाला के संयोजक विशाल आँचलिया और संदीप सेखानी, मंत्री अनिल दुगड़, सहमंत्री सौरभ भंडारी और संगठन मंत्री जिनेंद्र बैद ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। तेयुप, सभा व महिला मंडल पदाधिकारियों द्वारा अमृत, मीनाक्षी व आँचलिया परिवार का सम्मान किया गया। आभार सहमंत्री जिनेंद्र सेठिया ने व्यक्त किया। कार्यशाला का संचालन साध्वी मेरुप्रभा जी ने किया।