जैन प्रश्नमाला के 100 सप्ताह पूर्ण होने पर कार्यक्रम

संस्थाएं

साउथ हावड़ा।

जैन प्रश्नमाला के 100 सप्ताह पूर्ण होने पर कार्यक्रम

मुनि जिनेश कुमार जी के सान्निध्य में जैन प्रश्नमाला के 100 सप्ताह पूर्ण होने पर तेरापंथ भवन, साउथ हावड़ा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुनिश्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि मोक्ष जीवन का परम लक्ष्य है और उसकी प्राप्ति ज्ञान, दर्शन, चारित्र और तप के समन्वय से होती है। उन्होंने कहा कि स्वाध्याय से ज्ञानावरणीय कर्मों का क्षय होता है और आत्मा में जागरण आता है।
सभा अध्यक्ष लक्ष्मीपत बाफना ने स्वागत भाषण दिया। प्रश्नमाला संयोजक सुशील बाफना ने ज्ञानवृद्धि के इस उपक्रम की जानकारी दी। अनुभव प्रस्तुति में संतोष बांठिया, मंजु दुगड़ व अमरावबाई चोरड़िया ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मुनि परमानंद जी ने किया। सभा द्वारा तीन विशिष्ट प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। यह प्रश्नमाला प्रति रविवार ऑनलाइन आयोजित होती है तथा जैन ज्ञान प्रश्नोत्तरी व जैन तत्वज्ञान प्रश्नोत्तरी पुस्तकों पर आधारित होती है।