विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम

संस्थाएं

सूरतगढ़।

विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम

सूरतगढ़। अणुव्रत समिति व भारतीय जैन संघटना सूरतगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस का कार्यक्रम तेरापंथ भवन में मुनि विनोद कुमार जी के सान्निध्य में आयोजित हुआ। शुरुआत तेरापंथ महिला मंडल द्वारा अणुव्रत गीत से की गई। मुनि विनोद कुमार जी ने कहा कि असंयमित जीवनशैली और वस्तुओं के दुरुपयोग से प्रदूषण बढ़ता है। अणुव्रत संयमपूर्वक उपयोग की शिक्षा देता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण संभव है। रामेश्वर दयाल तिवाड़ी ने कहा कि आचार्य तुलसी ने सभी समाजों के लिए छोटे-छोटे नियम दिए, जिन्हें अपनाकर चरित्र निर्माण किया जा सकता है। नीतू बैद ने पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारियों को रेखांकित किया। अजय जैन ने कहा कि पर्यावरण दिवस सिर्फ एक दिन नहीं, जीवनभर मनाने योग्य है। अनिल रांका ने अणुव्रत के ग्यारह नियमों का उल्लेख करते हुए जल व ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता बताई। अशोक सोनी ने प्लास्टिक के कम उपयोग और कपड़े के थैले अपनाने की अपील की। सुरेंद्र रांका ने आयोजनों में प्लास्टिक गिलास के बजाय स्टील गिलास अपनाने की आवश्यकता बताई। अंत में अध्यक्ष लाजपत राय भाटिया ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में बीजेएस अध्यक्ष भरत ऋषि रांका, बलराम पारिक, रवि मुंदड़ा, हरीश गंग व महिला मंडल की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। संचालन भारती सामसुखा ने किया।