प्रेक्षा प्रवाह कार्यशाला  का आयोजन

संस्थाएं

जसोल।

प्रेक्षा प्रवाह कार्यशाला का आयोजन

जसोल। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में, तेरापंथ महिला मंडल जसोल द्वारा साध्वी सम्पूर्णयशा जी एवं साध्वी मेघप्रभा जी के सान्निध्य में ''प्रेक्षा प्रवाह'' कार्यशाला का आयोजन किया गया। साध्वी सम्पूर्णयशा जी द्वारा नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष कंचनदेवी ढेलडिया ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्य एवं विषय की जानकारी दी। साध्वी सम्पूर्णयशा जी ने प्रेरणादायी कहानी के माध्यम से समझाया कि जैसे एक शिल्पकार सामान्य पत्थर को सुंदर मूर्ति में ढाल सकता है, वैसे ही एक सामाजिक या आध्यात्मिक गुरु किसी साधारण व्यक्ति को ‘जीरो से हीरो’ बना सकते हैं। उन्होंने 'ज्योति केंद्र प्रेक्षा' का प्रयोग भी करवाया और प्रेक्षा ध्यान से होने वाले लाभ बताते हुए कहा कि इससे एकाग्रता बढ़ती है तथा मानसिक एवं भावनात्मक विकास होता है। साध्वी मेघप्रभा जी ने एक लय में अर्हम मंत्र का जप करवाया और समझाया कि जब हम लयबद्ध होकर जाप करते हैं, तो एक विशेष आनंद की अनुभूति होती है। इससे मन शांत होता है, नकारात्मक विचारों में कमी आती है, चित्त में प्रसन्नता उत्पन्न होती है और सकारात्मक सोच विकसित होती है। कार्यशाला का संचालन सरला नाहटा ने किया और आभार ज्ञापन नीतू सालेचा द्वारा किया गया।