
संस्थाएं
राष्ट्र संत को समर्पित भव्य भजन संध्या का आयोजन
तेरापंथ भवन, हिमायतनगर में आचार्य श्री तुलसी के 29वें महाप्रयाण दिवस के अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद हैदराबाद द्वारा 'महाप्राण गुरुदेव : सुरमय वंदन' शीर्षक भजन संध्या का आयोजन साध्वी डॉ. गवेषणाश्री जी के सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी मेरुप्रभा जी के सुमधुर गीत से हुई। अध्यक्ष अभिनंदन नाहटा ने स्वागत भाषण में आचार्य तुलसी के अवदानों को स्मरण करते हुए भिक्षु प्रज्ञा मंडली की 25 वर्ष की यात्रा को गौरवशाली बताया। उन्होंने कहा कि यह मंडली हैदराबाद ही नहीं, पूरे भारत में अपनी पहचान बना चुकी है, और कई कलाकार राष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कार्यक्रम में भिक्षु प्रज्ञा मंडली एवं नगर के गायक कलाकारों—खुशी कठोतिया, रौनक नाहटा, मोनिका भंसाली, शुभराज गधैया, निष्ठा नाहटा, संतोष मंडल व महिला मंडल की बहनों ने भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं। मंडली के सदस्यों—राजकुमार सांखला, पवन सेठिया, नवनीत छाजेड़, अभिषेक नाहटा, नवीन लुणिया, शुभम बैद आदि ने भी भजनों के माध्यम से गुरुदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
साध्वीश्री ने हैदराबाद के कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर का बताते हुए उनकी सराहना की। रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मंडली के संस्थापक दिलीप डागा, संयोजक राजकुमार सांखला, प्रमोद दुगड़, शुभराज गधैया, नवनीत छाजेड़, राहुल गोलछा, नवीन लुणिया, शुभम बैद आदि को मोमेंटो व दुपट्टा प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महासभा कार्यकारिणी सदस्य अशोक नाहटा, तेयुप संगठन मंत्री जिनेन्द्र बैद, महिला मंडल अध्यक्षा कविता आच्छा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अंत में मंत्री अनिल दुगड़ ने साध्वीश्री के सान्निध्य हेतु कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी का आभार प्रकट किया।