संस्थाएं
32वें विकास महोत्सव पर सजीव हुयी आचार्य श्री तुलसी की स्मृतियां
विकास महोत्सव का आयोजन अणुविभा केंद्र में ‘शासन गौरव’ बहुश्रुत साध्वी कनकश्री जी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ महिला मंडल जयपुर शहर की बहनों द्वारा मंगलाचरण से किया गया। साध्वी मधुलता जी व अन्य साध्वी वृंद ने गीतिका का सुंदर संगान किया। साध्वी संस्कृतिप्रभा जी ने विकास महोत्सव पर आचार्य तुलसी के प्रति अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। साध्वी स्मृतिप्रभा जी ने गीतिका के माध्यम से भाव व्यक्त किए। साध्वी कनकश्री जी ने आचार्य तुलसी के साथ किए चातुर्मास के अनुभवों के आधार पर आचार्य तुलसी के अवदानों व धर्मसंघ में विकास पर प्रकाश डाला। सुरेश बरडिया ने भी अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। अच्छी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही।