जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन

संस्थाएं

जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन

अहमदाबाद
अणुव्रत विश्‍व भारती सोसायटी जीवन विज्ञान विभाग के तत्त्वावधान में अणुव्रत समिति द्वारा शासनश्री साध्वी सरस्वती जी के सान्‍निध्य में आचार्य महाप्रज्ञ को प्रदत्त ‘महाप्रज्ञ’ अलंकरण दिवस को ‘जीवन विज्ञान दिवस’ के रूप में तेरापंथ भवन, शाहीबाग में मनाया गया। अणुव्रत समिति कार्यकारी सदस्य पिस्तादेवी छाजेड़, रेखा धुप्या और ज्ञानशाला ज्ञानार्थी मोक्षित जैन व ध्वनि बागरेचा ने अणुव्रत गीत प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का मंगलाचरण किया। शासनश्री साध्वी सरस्वती जी ने कहा कि कार्तिक शुक्ला त्रयोदशी को हम जीवन विज्ञान दिवस के रूप में मनाते हैं। जीवन विज्ञान जीने का विज्ञान है, जीवन जीने की सर्वोत्तम कला हैजीवन विज्ञान। साध्वी संवेगप्रभा जी ने बताया कि प्रज्ञा पुरुष आचार्य महाप्रज्ञ जी महान दार्शनिक, महान वक्‍ता, कवि, सार्थक साहित्यकार थे। आपने अनेक ग्रंथों का सृजन भी किया। शासनश्री साध्वी सरस्वती जी द्वारा रचित गीतिका का संगान भी किया। साध्वी परमार्थप्रभा जी ने अपना उद्बोधन दिया। उपासक धनराज छाजेड़ ने जीवन विज्ञान के महत्त्व को समझते हुए कैसे ध्यान, यौगिक क्रियाओं, प्राणायाम से शरीर को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं, उसकी जानकारी दी। अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुरेश बागरेचा ने स्वागत वक्‍तव्य दिया। अणुव्रत क्रिएटिविटी कांटेस्ट ‘निबंध प्रतियोगिता’ में प्रथम कनिषा जैन का सम्मान अणुविभा द्वारा प्राप्त मोमेंटो से किया गया। आभार ज्ञापन अणुव्रत समिति मंत्री मनोज सिंघी ने किया। कार्यक्रम का संचालन ममता संकलेचा ने किया।