अनेकांतवाद कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

अनेकांतवाद कार्यशाला का आयोजन

अमराईवाड़ी
अभातेममं के निर्देशन में तेममं द्वारा कार्यशाला अनेकांतवाद का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के साथ उपासिका मंजुदेवी गेलड़ा ने की। महावीर अष्टकम के द्वारा महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण किया। अध्यक्षा संगीता सिंघवी ने स्वागत वक्‍तव्य देते हुए अनेकांतवाद पर छोटे-छोटे उदाहरणों के माध्यम से समझाया। तत्पश्‍चात कन्या मंडल की प्रभारी रितिका गेलड़ा ने कन्या मंडल के कार्यक्रम की जानकारी दी और कैसे बनें सहारा, फैलाएँ उजियारा की कार्यशाला कन्याओं की उपस्थिति में रही। मंत्री लक्ष्मी सिसोदिया ने नारीलोक के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यशाला की मुख्य वक्‍ता उपासिका मंजु गेलड़ा ने अनेकांतवाद की परिभाषा बताते हुए एक छोटी-सी स्टोरी के माध्यम से बताया कि हम परिवार, समाज, राष्ट्र और दुनिया को अनेकांत की द‍ृष्टि से देखें तो हम शांत और खुशनुमा जीवन जी सकते हैं। उपाध्यक्ष नीरू सिंघवी तथा सुरभि चंडालिया ने भी विषय पर अपने विचार व्यक्‍त किए। कार्यशाला का संचालन ललिता बाफना ने किया एवं आभार ज्ञापन सुप्रिया मेहता ने किया।