संस्थाएं
महाप्रज्ञ अलंकरण दिवस का आयोजन
साध्वी कुन्दनरेखा के सान्निध्य में, अणुव्रत विश्वभारती के निर्देशन में एवं अणुव्रत समिति न्यास के तत्वाधान में महाप्रज्ञ अलंकरण दिवस को जीवन विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए साध्वी कुन्दनरेखा जी ने कहा जीवन विज्ञान जीवन के रहस्यों से परिचित करवाता है। जीना सिखाता है और सौहार्द, मैत्री के रहस्यों से परिचित करवाता है। जीना सिखाता है और सौहार्द, मैत्री का वातावरण भी निर्मित करता हैं आचार्य महाप्रज्ञ का अवदान जीवन विज्ञान नकारात्मक भावों से हमेशा बचाता है और सकारात्मक भावों का निर्माण कर हर इंसान को आनन्दमय माहौल में रहना सिखाता है। महाप्रज्ञ अलंकरण किसी व्यक्ति के लिए नहीं, अपितु आध्यात्मिक ऊर्जा का संप्रेषण हुआ था साध्वी सौभाग्ययशा जी ने कहा शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थय का सुन्दरतम उपाय है- जीवन विज्ञान। साध्वी कल्याणयशा ने कहा विद्यार्थियों के जीवन का सर्वोतम उपाय है- जीवन विज्ञान,जो हर इंसान को महान बनाता है।
मुख्य अतिथि इन्द्रजीत विशारद, हाफिर जमील रहमान, गोपाल शर्मा एवं मोहम्मद सी एम त्यागी ने अपने विचारों में जीवन विज्ञान का जिंदगी का तौहफा बतलाते हुए कहा आत्मा का ज्ञान एवं स्वयं की पहचान कराने में सक्षम है- जीवन विज्ञान। जीना भी सिखाता है, बढ़ना भी सिखाता है। सहना कहना और रहना भी सिखाता है- जीवन विज्ञान। आचार्य महाप्रज्ञ को शतश: नमन। मनोज खटेड़ ने कुशल संचालन किया। मतिराज गुनेचा एवं रश्मि जैन आदि ने जीवन विज्ञान गीत का संगान किया। संजय भाई अणुव्रती ने कहा हम सौभाग्यशाली हैं कि मुझे आचार्य तुलसी- महाप्रज्ञ का शासन देखने को मिला। आचार्य महाश्रमण अपने गुरूओं के मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। आभार ज्ञापन विश्वास कुमार ने किया।