ज्ञान पंचमी को सिखाया ज्ञान अभिवृद्धि के गुर

संस्थाएं

ज्ञान पंचमी को सिखाया ज्ञान अभिवृद्धि के गुर

गदग
तेरापंथ भवन में शासनश्री साध्वी पद्मावती जी के सान्‍निध्य में ज्ञान पंचमी का कार्यक्रम मनाया गया। शासनश्री साध्वी पद्मावती जी ने कहा कि अपने जीवन को रोशनी से आलोकित करने का यह अच्छा साधन है। अपने भीतर ज्ञान का दीपक जल सके इसका यह अच्छा साधन है। भगवान महावीर ने कहाअज्ञानता को ज्ञान में बदलने के लिए जैन धर्म के बहुत से अनुयायी आज से ज्ञान के क्षयोपक्षम के लिए साधना शुरू करते हैं। डॉ0 साध्वी गवेषणा जी ने अपने उद्गार व्यक्‍त किए। साध्वी मयंकप्रभा जी ने बताया कि जीवन निर्वाण हेतु ज्ञान का संग्रह जरूरी है। साध्वी मेरुप्रभा जी ने गीतिका प्रस्तुत की। रात्रि कार्यक्रम में ज्ञानशाला के बच्चों की स्मृति विकास वह ज्ञानवर्धक प्रयोग करवाते हुए ज्ञानावरणीय कर्म का क्षयोपक्षम कैसे करें, इसके टिप्स बताए। लगभग 40 बच्चों ने भाग लिया। तेरापंथ समाज की ओर से जितेंद्र जीरावला, विजेता भंसाली, सारिका संकलेचा, सीमा कोठारी, शोभा संकलेचा द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया।