आचार्य तुलसी जन्म दिवस समारोह

संस्थाएं

आचार्य तुलसी जन्म दिवस समारोह

खेड़ब्रह्मा
शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा जी के सान्‍निध्य में गुरुदेवश्री तुलसी के जन्म दिवस पर अणुव्रत दिवस पर एक कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम नवकार महामंत्र से प्रारंभ हुआ। मंगलाचरण तुलसी अष्टकम द्वारा साध्वी ध्यानप्रभा जी ने किया। सभाध्यक्ष शंकर जैन ने गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डाला। साध्वी श्रुतप्रभा जी एवं साध्वी यशस्वीप्रभा जी ने गुरुदेव तुलसी के अपने जीवन के संस्मरण बताए। जतन देवी छाजेड़ ने मधुर गीतिका प्रस्तुति की। ॠषभ छाजेड़ ने भी पहली बार माइक पर बोलकर अच्छी प्रस्तुति दी। शासनश्री सत्यप्रभा जी ने बताया कि तेरापंथ धर्मसंघ में अणुव्रत के प्रवर्तक, जीवन विज्ञान के प्रदाता आचार्यश्री तुलसी थे। उनकी लंबी-लंबी यात्राएँ हुईं। आपके अवदानों का जन-जन तक विस्तार से प्रचार हुआ। आपने अनुशासन को व साध्वी शिक्षा को खूब प्रोत्साहन दिया और उसे कामयाब भी बनाया। कार्यक्रम का संचालन सभा के कोषाध्यक्ष विपिन पीतलिया ने किया। मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम संपन्‍न हुआ।