संस्थाएं
आचार्य श्री तुलसी के १०० वें दीक्षा दिवस पर विविध आयोजन
गणाधिपती पूज्य गुरुदेव तुलसी युवको के हृदयसम्राट थे- मुनि आलोक जैन एकता के प्रबल पक्षधर आचार्य तुलसी ऋषी आलोक आचार्य सम्राट आनंद ऋषी जी की निर्वाण भूमी अहिल्या नगर में पूज्य गुरुदेव श्री तुलसी का दिक्षा शताब्दी समारोह जैन श्वेताम्बर समाज के सभी संप्रदाय के साधु- साध्वी के गरिमामय उपस्थिती में मनाया गया l आज का यह महनीय कार्यक्रम साक्री चातुर्मास संपन्न कर उत्तर कर्नाटक की और विहार रत डॉ. मुनि आलोककुमार जी, मुनि हिमकुमार जी की सुझबुझ का ही प्रतीक था। सभी समागत साधु -साध्वी समाज ने अत्यंत मुक्तकंठ से आज के दिन गुरुदेव श्री तुलसी के अवदान, जैन समाज को देन, मानव समाज के लिए अणुव्रत आदी पर गुणानुवाद किए। स्थानकवासी समाज की ओर से साध्वी विश्वदर्शना जी ने एवम साध्वी आदिरत्ना जी ने भी आचार्य तुलसी की स्तुति में अपने विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुनि श्री, आनंदधाम संस्थान, अशोक बच्छावत, पुणे श्रावक समाज का विशेष योगदान रहा। जालना, देवलगांव मही,मनमाड, पुणे, छ. संभाजीनगर आदी क्षेत्र से श्रावक समाज उपस्थित रहे।