संस्थाएं
आचार्य श्री तुलसी के १०० वें दीक्षा दिवस पर विविध आयोजन
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी कनकरेखा जी के सानिध्य में तुलसी दीक्षा शताब्दी समारोह का कार्यक्रम समायोजित किया गया। साध्वी जी ने कहा-विश्व की महाशक्ति का नाम है - तुलसी। विश्व बंधुत्व की चेतना का नाम है - तुलसी। जिनका विलक्षण व्यक्तितत्व अनुपम था। जिन्होंने अपने कर्तव्य से संघ में विकास के नूतन द्वारा खोलें। श्रद्धा, समर्पण के साथ हम गुरुदेव तुलसी की दीक्षा शताब्दी मना रहे हैं। साध्वी गुणप्रेक्षा जी ने अपने आराध्या की अर्चना में अपनी भावना व्यक्त की। साध्वी संवरविभा जी ने कविता के माध्यम से तुलसी के व्यक्तित्व को उजागर किया।
साध्वी हेमंतप्रभा जी ने गीता का समुधुर संगान किया। सभा अध्यक्ष सुरेंद्र ने अपने वक्तव्य के साथ कुशल संचालन किया। तप-जप त्याग प्रत्याख्यान के साथ कार्यक्रम मनाया गया। अभातेयुप सदस्य अनुज जैन पंजाब सभा के सदस्य सुरेश जैन विशेष रूप में उपस्थित थे।