आचार्य श्री तुलसी के १०० वें दीक्षा दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

कोलकाता, हावड़ा

आचार्य श्री तुलसी के १०० वें दीक्षा दिवस पर विविध आयोजन

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि जिनेश कुमार जी ठाणा-3 के सान्निध्य में आचार्य श्री तुलसी दीक्षा शताब्दी पर अणुव्रत काव्यधारा का आयोजन अणुव्रत समिति, कोलकाता हावड़ा द्वारा तेरापंथ भवन में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री जिनेश कुमार जी ने कहा- आचार्य श्री तुलसी अध्यात्म के पुरोधा पुरुष थे। उनकी दिव्य वाणी ने भारतीय जनता के मानस को झंकृत कर रुपान्तरित भी किया। वे जिनशासन के ज्योतिर्घर व दिव्य पुरुष थे।कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा अणुव्रत गीत के मंगलाचरण से हुआ। स्वागत भाषण अणुव्रत समिति के अध्यक्ष नवीन दुगड़ ने दिया। अणुव्रत समिति के मंत्री सुरेन्द्र मुणोत आदि ने अपनी काव्य प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के अध्यक्ष प्रताप दुगड़ व साउथ सभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र दुगड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन तरुण सेठिया ने किया।