संस्थाएं
प्रेक्षा ध्यान की मनाई गई स्वर्ण जयंती
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी की सुशिष्या, समणी समत्व प्रज्ञा जी एवं समणी अभय प्रज्ञा जी की सान्निध्य में आयोजित ये कार्यक्रम प्रेक्षा ध्यान की पचास वर्षों की यात्रा का स्मरण और उसके व्यापक प्रभाव का उत्सव था। पचास वर्ष पूर्व, परम पूज्य आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी ने मानवता को प्रेक्षा ध्यान के रूप में एक गहन, वैज्ञानिक और अनुभवजन्य साधना का मार्ग दिया।
यह साधना केवल आत्मिक शांति तक सीमित नहीं रही, बल्कि जीवन को देखने और जीने की दृष्टि बनी, जिसमें न्यूजर्सी स्टेट के एडीसन, चेरी हिल, फ्रेंकलिन टाउन, प्रिंसटन सिटी, क्रेसकिल, परसिपनी, ब्रूनसिक, वूडब्रिज आदि अनेक प्रांतों से तथा न्यूयॉर्क, डेलावेर, मियामी, मेरीलैंड आदि अमेरिका के अनेक स्टेट्स से लगभग 550 जनों ने सहभागिता की। इसमें Columbia University से Data scientist प्रोफ. सिद्धार्थ दलाल भी उपस्थित थे जिन्होंने कहा- 'It was one of the most beautiful programs I have ever attended. Somehow, Preksha Meditation touched my inner space, refined my year, and left me with clarity, calm, and lasting inspiration. Jain Center of America के ट्रस्टी सुनील जी डागा के उद्गार कुछ इस प्रकार थे - 'It was an honor to attend the 50th Anniversary celebration of Preksha Meditation, a beautifully organized program that deeply reflected the clarity, discipline, and transformative spirit of Preksha Meditation, leaving a lasting impression on everyone present. इस अवसर पर International Jain Sangh के प्रेसिडेंट हिमांशु जैन, Jain Samaj of Long Island के प्रेसिडेंट मीता साह, Jain Center of New Jersey के ट्रस्टी राजुल बेन साह, तथा न्यू-यॉर्क से स्पेशल गेस्ट के रूप में कई मुख्य बिजनस लीडर्स भी शामिल थे।
इस भव्य आयोजन में भरतनाट्यम के माध्यम से आत्म-साक्षात्कार गीत की प्रस्तुति, प्रेक्षा के भाव को व्यक्त करता एक विषयगत नाटक, समणी जी के साथ संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र, प्रेक्षा ध्यान का प्रयोगात्मक अभ्यास, योग प्रदर्शन, कला प्रदर्शनी तथा JVB द्वारा प्रकाशित प्रेक्षा ध्यान से संबंधित पुस्तकों का स्टॉल शामिल था।
मार्गदर्शित ध्यान सत्र के दौरान सम्पूर्ण सभा ने आंतरिक शांति और सजगता का गहन अनुभव किया। JVB New Jersey के चेयरमैन सुरेन्द्र जी कांकरिया तथा अध्यक्ष विनोद आंचलिया की अध्यक्षता में, सम्पूर्ण Executive Committee एवं उनकी समर्पित टीम के प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।