संस्थाएं
प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन
तेरापन्थ सभा गांधीनगर बैंगलोर के तत्वावधान में प्रेक्षा फाउंडेशन के निर्देशन में प्रेक्षा वाहिनी गांधीनगर बेंगलुरु द्वारा आदर्श कॉलेज चामराजपेट बेंगलुरु मे 9.30 से 11.30 तक विशेष कार्यशाला का आयोजन युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशीष्य डॉ मुनि पुलकित कुमारजी ठाणा 2 के सानिध्य में किया गया। डॉ मुनि पुलकितकुमारजी ने उद्बोधन में फरमाया प्रेक्षाध्यान भीतर की प्रसन्नता और आनंद को बढ़ता है। आचार्य महाप्रज्ञ ने भीतर की शक्ति को ध्यान के द्वारा उजागर करते हुए कहा वर्तमान समय की आवश्यकता बन गई है की ध्यान नियमित करे।
मुनि श्री ने विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष में आयोजित प्रेक्षाध्यान कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा ध्यान के द्वारा निर्मलता और पवित्रता को बढ़ाने का प्रयास करें। धर्म दर्शनों का प्राण ध्यान को कहा गया है। मुनि आदित्य कुमारजी ने ध्यान को अपने जीवन में इम्प्लीमेंट करने की प्रेरणा दी । प्रेक्षा वाहिनी और प्रेक्षा केंद्र कोऑर्डिनेटर, प्रेक्षा इंटरनेशनल ट्रेनर रेणु कोठारी ने अपने विचार व्यक्त किए। तेरापन्थ सभा अध्यक्ष पारसमल भंसाली,मंत्री विनोद छाजेड़ ने उपस्थित सभी महानुभावों का स्वागत किया। पारमार्थिक शिक्षण संस्था के संयोजक प्रेक्षा प्रशिक्षक बजरंग जैन ने कहा प्रेक्षा ध्यान की उप संपदायें जैसे भाव क्रिया युक्त व्यवहार, प्रतिक्रिया से मुक्ति तथा आहार संयम जीवन में आ जाए तो व्यवहार परिवर्तन हो सकता है। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती बबीता चोपड़ा ने किया।