संस्कार निर्माण शिविर का हुआ आयोजन

संस्थाएं

गांधीनगर, बैंगलोर।

संस्कार निर्माण शिविर का हुआ आयोजन

युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण के विद्वान सशिष्य डॉ मुनि पुलकित कुमारजी के सानिध्य में तुलसी चेतना सेवा केंद्र में बच्चों का पांच दिवसीय संस्कार निर्माण शिविर चल रहा है। तेरापंथ महासभा के तत्वावधान में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा गांधीनगर बेंगलुरु द्वारा आयोजित शिविर के तीसरे दिन डाॅ मुनि पुलकित कुमार जी ने कहा संयमित रहते हुए ही धरती को बचाया जा सकता है। बच्चों को अनावश्यक अपव्यय से बचना सिखाएं। वर्तमान में चारों तरफ बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण ने बड़े-बड़े राष्ट्रों को भी चिंता में डाल दिया है। इसके लिए सशक्त उपाय है बाल अवस्था से ही बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें। मुनिजी ने कहा इसके लिए डिस्पोजेबल चीजों का उपयोग कम करें माता-पिता स्वयं भी बच्चों को युज एंड थ्रो की संस्कृति ना सिखाएं उन्हें चीजों को युज एंड रीयूज करना सिखाएं। पर्यावरण को सुरक्षित रखना बहुत बड़ा सामाजिक धर्म बताया गया है। जैन धर्म में प्राचीन समय से ही संयम और त्याग के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सबको जागरूक किया जाता है।
मुनिश्री की प्रेरणा प्राप्त करके 150 शिविरार्थी बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। शिविर संयोजिका नीता गादिया ने बताया बच्चे शिविर में सुबह जल्दी उठकर योग प्राणायाम एवं गुरु दर्शन का संस्कार प्राप्त कर रहे हैं। नचिकेता मुनि आदित्य कुमार ने बच्चों को पॉवर ऑफ़ मैनेजमेंट विषय पर प्रशिक्षण दिया। मोटिवेशनल स्पीकर चेन्नई से राकेश खटेड ने बच्चों को पढ़ाई करने के शॉर्टकट सूत्र सिखाएं। तृप्ति सुराणा नाबेडा ने शिविरार्थी बच्चों को मेमोरी पावर बढ़ाने के टिप्स दिए।
गीत गायन प्रतियोगिता में पुलकित बोकाडिया, कार्तिक सिरोहिया, दक्ष नाहटा पुरस्कार प्राप्त किया। कविश पोकरना, निखिल संखलेचा, पल्लव दूगड़, जितेंद्र कोठारी को सबसे ज्यादा सामायिक करने के उपलक्ष में पुरस्कृत किया गया। मोटिवेशनल स्पीकर का तेरापंथ सभा गांधीनगर की तरफ से सम्मान किया गया।