अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन

संस्थाएं

अहमदाबाद

अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद पूर्व द्वारा विश्व मैत्री के लिये अभिनव सामायिक फेस्टिवल का आयोजन युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्या शासन श्री साध्वी रामकुमारी जी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन, कांकरिया मणिनगर में किया गया। सामायिक साधकों के मध्य साध्वी आत्मा प्रभा जी ने सामायिक शब्द का प्रतिपादन करते हुए कहा कि सामायिक संवर और शोधन की प्रक्रिया है। इस अवधि में क्रियात्मक पाप रूकता है और कृत पापों का शोधन होता है। सामायिक की साधना समता भावों से जुड़ी हुई है। इसमें पापकारी बाहरी प्रवृतियों से मुक्ति होती है। सामायिक में आत्म भाव की स्मृति होती है। सामायिक समता की साधना का महान प्रयोग है। भगवान महावीर के चितंन में हर स्थिति को समता से सहने वाला साधक ही साधना को सिद्धि तक पहुंचा सकता है।कही जगह जहां ऋषिजनों का क्रोधपूर्ण व्यवहार भी मान्य हो जाता है वहीं महावीर कहते हैं जो शांत है वही संत है।