नव वर्ष पर वृहद मंगल पाठ एवं  विविध आयोजन

संस्थाएं

नई दिल्ली

नव वर्ष पर वृहद मंगल पाठ एवं विविध आयोजन

नववर्ष के पावन अवसर पर शासन श्री मुनि विमलकुमारजी एवं बहुश्रुत मुनि उदित कुमार जी के पावन सान्निध्य में आध्यात्मिक अनुष्ठान एवं मंगल पाठ का भावपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुनि अक्षयकुमार जी, मुनि ज्योतिर्मय कुमार जी, मुनि धन्यकुमार जी, मुनि रम्यकुमार एवं मुनि मधुरकुमार जी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार कराया गया। मुनि उदित कुमार जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में नववर्ष को आत्मशुद्धि, संयम और नवीन संकल्पों के साथ जीवन को ऊर्ध्वगामी बनाने का अवसर बताते हुए कहा—'नववर्ष बाहरी परिवर्तन से अधिक आंतरिक जागरण का पर्व है; यदि दृष्टि शुद्ध हो जाए तो दिशा स्वतः पवित्र हो जाती है।'मुनि विमल कुमार जी ने संक्षिप्त विचार रखते हुए अतीत से सीख लेकर वर्तमान को भविष्य को संवारने की प्रेरणा दी। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दिल्ली के अध्यक्ष श्री सुखराज सेठिया ने सभी को नववर्ष की मंगलकामनाएँ दी।