नव वर्ष पर वृहद मंगल पाठ एवं विविध आयोजन

संस्थाएं

मण्डिया

नव वर्ष पर वृहद मंगल पाठ एवं विविध आयोजन

युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी पुण्ययशा जी ठाणा 4 के सान्निध्य में नव वर्ष के सुअवसर पर वृहद मंगलपाठ एवं अनुष्ठान का आयोजन स्थानीय श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा भवन मण्डिया के प्रांगण में कीया गया। नववर्ष मे उद्‌बोधन में कहा - जहां सुसंस्कार होते हैं वहा विनय कीर्ति, बुद्धि, लक्ष्मी विवेक सब प्रकार की विभूतियां रहती है। नव वर्ष में ज्ञान दर्शन, चारित्र, तय की श्री वृद्धि हो । सुसंस्कारों का संवर्धन होता रहे हैं इन हाथों को इतना मजबूत बनाये कि निर्माण का नव इतिहास बने ।नव वर्ष शुभंकर हो, प्रियंकर हो, क्षेमंकर हो कल्याणकारी हो। साध्वी श्री जी ने सबको नववर्ष में 'चदेसु निम्मलयरा सिद्धा सिद्धि मम दिसंतु' मंत्र को ज्योति केन्द्र पर 21 बार जपने का संकल्प करवाया। साध्वी विनितयशाजी, साध्वी वर्धमानयशाजी, साध्वी बोधिप्रभाजी ने एक रोचक कार्यक्रम के साथ बारह महिनों के सुसंस्कारों को अपनाने की प्रेरणा दी। तेरापंथ सभा के मंत्री विनोद जी भंसाली ने उपस्थित सभी का स्वागत अभिनन्दन किया।