संस्थाएं
नव वर्ष पर वृहद मंगल पाठ एवं विविध आयोजन
आशीर्वाद पैलेस में उपस्थित विशाल परिषद में नूतन वर्ष 2026 के शुभारंभ के अवसर पर युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या प्रोफेसर डॉ साध्वी मंगलप्रज्ञाजी ने जैन प्रभावक बीज मंत्रों के साथ वृहद् मंगल पाठ का श्रवण करवाया। इस अवसर पर मंगल उद्बोधन प्रदान करते हुए उन्होंने कहा- नए वर्ष में आध्यात्मिक शुभ संकल्पों के साथ सभी को प्रवेश करना चाहिए। जिन्दगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हर परिस्थिति में साम्यभाव के साथ रहने का प्रयास हो। नए वर्ष पर यही संकल्प करें सबके भीतर पवित्रता, निर्मलता, जागरुकता, सकारात्मकता का विकास होता रहे। यह सत्य है कि जिन्दगी आसान नहीं है , पर उसे आसान बनाया जा सकता है बशर्ते कुछ बातों को नजरंदाज कर, अपने अंदाज से जीएं। नए शुभ संस्कारों को जोड़ते रहे। फ-ल की कामना न करते हुए पुरुषार्थ का दीप सदा जलाए रखें।। साध्वीश्री मंगलप्रज्ञाजी ने कहा- प्रो. समणी कुसुमप्रज्ञाजी हमारे संघ में आगम करने वाली विशिष्ट समणी हैं। कार्यक्रम अंत में संजय सुराणा, सभा अध्यक्ष हजारीमल भोगर ने अंतर्भाव प्रस्तुत किया।