संस्थाएं
नव वर्ष पर वृहद मंगल पाठ एवं विविध आयोजन
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी सिद्धप्रमा जी ठाणा-4 के सानिध्य में नूतन वर्ष वृहद मंगलपाठ का कार्यक्रम आयोजित किया। समागत सभी का स्वागत यश वरड़िया ने किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में L.T. general गिरीष और सुधीर कुलकरणी - रिटायर्ड Executive from oil and Gas Industry की रही। प्रोग्राम की शुरुवात साध्वी जी के नमस्कार महामंत्र से हुई। कुनूर तेरापंथ महिला मण्डल की स्वागत गितीका का संगान किया। साध्वी सिद्ध प्रभा जी ने नए वर्ष के उपलक्ष मे सबके प्रति आध्यात्मिक मंगल कामना करते हुए प्रेरणा दी कि हम सब यह सकल्प करें कि पुरानी गलतियों का पुनरावृति न करते हुए नए जोश एवं उमंग के साथ आगे बढ़े. हम सब अपनी संस्कृति को याद रखते हुए पाश्चात्य संकृति को हावी न होने दें. हम सब आपने धर्मसंघ के ऊपर पूर्ण आस्था रखे और इसका विकेंद्रिकरण होने से बचें. इस अवसर साध्वी मलययशा जी एवं साध्वी दीक्षा प्रभाजी का उद्बोधन रहा। साध्वी दिक्षा प्रभा जी, आस्था प्रभा जी और मलययशा जी की सामुहिक गितिका का संगान किया। प्रोग्राम का कुशल संचालन शीतल मालू ने किया। विशेष धन्यवाद दिया विजय बरडिया और कमल पारख का जिन्होंने आयोजन की सफलता में अपना पुरा समय और श्रम दिया। विशिष्ट अतिथि L.T जनरल गिरीष का Sawl से अशोक बे पारख ने किया। सुधीर मुलकर्णी का विजय बरड़िया ने किया। सभी कुनूर तेरापंथ सदस्यों के सहयोग से प्रोग्राम रहा। साध्वी सिद्धप्रमा जी के मुखारविन्द से मंगलपाठ का विशेष आर्कषण रहा।