संस्थाएं
पांच दिवसीय संस्कार निर्माण शिविर का हुआ समापन
युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य डॉ मुनि पुलकित कुमारजी ठाणा 2 के पावन सानिध्य में तुलसी चेतना सेवा केंद्र कुंभलगढ़ में पांच दिवसीय संस्कार निर्माण शिविर का समापन हुआ। तेरापंथ महासभा द्वारा निर्देशित तेरापंथ सभा गांधीनगर के तत्वावधान में आयोजित शिविर में तमिलनाडु–कर्नाटक के हुबली, मांड्या, चिकमंगलूर, मैसूर, हासन, गंगावती, के.आर नगर, के.जी.एफ., होसुर, मदुरई, सेलम, के.आर .पेट, वेल्लोर और बेंगलुरु के 140 बच्चे संभागी बनें । डॉ मुनि पुलकित कुमारजी ने कहा भारत अध्यात्म प्रधान देश है। इसकी मिट्टी में अध्यात्म की सौरभ है। संत महात्माओं के त्याग तपस्या के प्रति यहां जन-जन में श्रद्धा भाव है।मुनि श्री ने आगे कहा संस्कार निर्माण शिविर के माध्यम से बच्चों ने त्याग और संयम की प्रेरणा प्राप्त की है। यहां से प्राप्त अनुशासन एवं बड़ों का आदर करने के संस्कार बच्चों के लिए जीवन भर काम आने वाले हैं। नचिकेता मुनि आदित्य कुमार जी ने योग एवं ध्यान के प्रयोग सीखाए। समापन सत्र में मुख्य अतिथि संस्था शिरोमणी तेरापंथी महासभा उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र नखत ने अध्यक्षीय वक्तव्य दिया। तेरापंथी महासभा आंचलिक प्रभारी प्रकाश लोढ़ा ने विचार व्यक्त किए। सभा अध्यक्ष श्री पारसम भंसाली स्वागत वक्तव्य दिया। मोटिवेशनल स्पीकर अरविंद मांडोत, तृप्ति सुराणा नाबेडा, सुदर्श कटारिया, राकेश खटेड आदि ने अलग-अलग सत्रो में बच्चों को प्रेरणा दी। सभा मंत्री विनोद छाजेड़ ने आभार व्यक्त करते हुए सभा द्वारा कृत कार्यों की जानकारी दी।समापन समारोह में टीपीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिम्मत मांडोत,अखिल भारतीय तेरापन्थ युवक परिषद अध्यक्ष पवन मांडोत की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का कुशल संचालन शिविर संयोजिका नीता गादीया ने किया ।