जीवन-विज्ञान दिवस का आयोजन

संस्थाएं

जीवन-विज्ञान दिवस का आयोजन

राजाराजेश्‍वरी नगर
तेरापंथ भवन में शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी के सान्‍निध्य में महाप्रज्ञ अलंकरण दिवस जीवन-विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया। साध्वीश्री द्वारा महामंत्रोच्चार के पश्‍चात महिला मंडल द्वारा महाप्रज्ञ अष्टकम के संगान से मंगलाचरण किया गया। शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी ने कहा कि राष्ट्रसंत अणुव्रत अनुशास्ता आचार्यश्री तुलसी एवं आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी का महान अवदान हैप्रेक्षाध्यान व जीवन-विज्ञान। जन-जन की चेतना को जगाने के लिए यह श्रेष्ठ अभिक्रम हैं जीवन-विज्ञान यानी जीने की कला। शासनश्री साध्वी मंजुरेखा जी ने कहा कि आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी दार्शनिक जगत के महान सूत्रधार थे। अन्यत्र ऐसा महान, सरल व्यक्‍तित्व मिलना दुर्लभ है। वे स्वयं एक आत्म-विजेता थे, जिन्होंने ध्यान में सार्थक दिशाएँ ढूँढ़ी। साध्वी उदितप्रभा जी, साध्वी निर्भयप्रभा जी, साध्वी चेतनाश्री जी ने श्रद्धा प्रणत विचार रखे एवं जीवन-विज्ञान गीत का संगान किया। सभाध्यक्ष मनोज डागा, तेयुप अध्यक्ष सुशील भंसाली एवं पूर्व अध्यक्ष कंचन छाजेड़, छत्रसिंह सेठिया, नवीन आचार्यश्री महाप्रज्ञ जो की श्रद्धा संपूरित भावना से अभिवंदना की। इस अवसर पर दिनेश मरोठी, गौतम दक, पूर्व अध्यक्ष नरेश बांठिया, मंत्री विकास छाजेड़, हेमराज सेठिया, संयोजक विपुल पितलिया आदि अनेक सदस्यगण उपस्थित थे। संचालन मंत्री विक्रम मेहर ने किया।