162वें मर्यादा महोत्सव पर विविध आयोजन

संस्थाएं

काकटूर, आंध्र प्रदेश

162वें मर्यादा महोत्सव पर विविध आयोजन

आंध्र प्रदेश के काकटूर स्थित 24 तीर्थंकर तीर्थ धाम में तेरापंथ धर्म संघ का 162वां मर्यादा महोत्सव युगप्रधान आचार्य महाश्रमण के सुशिष्य मुनि दीप कुमार जी के सानिध्य में जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा पल्लावरम द्वारा आयोजित किया गया। मर्यादा महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें पल्लावरम, चेन्नई, बैंगलोर क्षेत्र के भी श्रद्धालु जन उपस्थित थे। मुनि दीप कुमार ने कहा -दुनिया का विलक्षण उत्सव मर्यादा महोत्सव है।- तेरापंथ का सर्वोच्च पर्व है मर्यादा महोत्सव। संसार में अनेक उत्सव मनाई जाते हैं किंतु मर्यादाओं का उत्सव विश्व में कहीं भी नहीं मनाया जाता केवल तेरापंथ में मनाया जाता है। इस दृष्टि से मर्यादा महोत्सव अनुपम है अद्भुत है और आकर्षण का केंद्र है। आचार्य भिक्षु ने मर्यादाएं बनाई संघ पर महान उपकार किया श्रीमत जयाचार्य ने उसे महोत्सव का स्वरूप प्रदान कर विलक्षण कार्य किया। तेरापंथ धर्म संघ आश्वास है, विश्वास है, नंदनवन है, वातानुकूलित हे। यहां संघ और संघपति का संबंध बहुत गहरा होता है। मुनि काव्य कुमार ने संचालन करते हुए कहा - संघ की तेजस्विता बढ़ाने वाला है- मर्यादा महोत्सव। यह मर्यादा, अनुशासन, विनय, समर्पण और अप्रमाद का महोत्सव है। कार्यक्रम में पल्लावरम सभा के अध्यक्ष दिलीप भंसाली, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा लता गीडी़या की प्रस्तुति रही।