संस्थाएं
ज्ञानशाला की प्रशिक्षिका बहनों का हुआ सम्मान
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के तत्वाधान में युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य डॉ मुनि पुलकित कुमार जी ठाणा 2 के मंगल सानिध्य में बेंगलुरु ज्ञानशाला प्रशिक्षिका बहनों का सम्मान समारोह का आयोजन तेरापंथ भवन गांधीनगर में किया गया। वर्ष 2024 -25 के अंतर्गत ज्ञानशाला प्रकोष्ठ महासभा द्वारा पुरस्कृत होने पर बेंगलुरु स्तरीय बैंगलोर तेरापंथ सभा द्वारा संचालित 32 ज्ञानशालाओं की 200 सेवारत प्रशिक्षिका बहनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर गांधीनगर में संचालित समण संस्कृति विभाग जैन विद्या के प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। डॉ मुनि पुलकित कुमारजी ने कहा ज्ञानशाला प्रशिक्षिका बहनें ज्ञान दान करके महान निर्जरा कर रही है। तेरापंथ संघ में ज्ञानशाला का सुव्यवस्थित संचालन हो रहा है। इससे भावी पीढ़ी के संस्कारों का निर्माण सुगमता से आगे बढ़ रहा है। मुनिश्री ने बेंगलुरु तेरापंथी सभा द्वारा संचालित इतने बड़े नेटवर्क की प्रशंसा करते हुए कहा तेरापंथ सभा गांधीनगर संस्कारों को सुरक्षित रखने में महान योगदान कर रही है। शुभ भविष्य का निर्माण करने में अपना योगदान दे रही है। सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाएं साधुवाद के पात्र हैं। मुनि आदित्य कुमार ने गीतप्रस्तुत किया।
क्षेत्रीय संयोजिका नीता गादिया ने विचार व्यक्त किये, संचालन बबीता चोपड़ा ने किया। सभा के मंत्री विनोद जी छाजेड़ ने सभी बहनों का स्वागत करते हुए बताया कि मुनि श्री के श्रम से इस वर्ष तीन नई ज्ञानशालाओं की शुरुआत हुई है आभार ज्ञापन सुभाष पोखरना ने किया।