संस्थाएं
जीवन विज्ञान कार्यशाला का सफल आयोजन
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशानुसार युगप्रधान आचार्यश्री महामण जी के सुशिष्य मुनि जिनेश कुमार जी ठाणा-3 के सानिध्य में जीवन विज्ञान कार्यशाला का आयोजन अणुव्रत समिति हावड़ा द्वारा गंगेज गार्डन में किया गया। जिसका विषय था- शिक्षा और संस्कार। इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे भी अच्छी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर निर्धारित विषय पर उद्बोधन प्रदान करते हुए मुनि जिनेश कुमार जी ने कहा- व्यक्तित्व विकास का महत्त्वपूर्ण घटक है- शिक्षा। शिक्षा जीवन के अभ्युदय की दिशा है। शिक्षा जीवन की निर्माणशिला व आधाराला। शिक्षा सत्यम, शिवं, सुंदरम का समान्चत रूप है।
शिक्षा के अभाव में मनुष्य पशु जैसा आचारण करता है और उपहास का पात्र होता है। शिक्षा के साथ सुसंस्कारों का होना जरूरी है। विनम्रता, सहिष्णुता, श्रमशीलता आदि सद्गुणों से व्यक्ति संस्कार संपन्न बन सकता है। कार्यक्रम में अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के प्रचार-प्रसार मंत्री पंकज दुधेड़िया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज जन भी अच्छी संख्या में उपस्थित रहे।