162वें मर्यादा महोत्सव पर विविध आयोजन

संस्थाएं

सुथान, बीदासर

162वें मर्यादा महोत्सव पर विविध आयोजन

जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के 162वें मर्यादा महोत्सव का आयोजन शासनश्री साध्वी बसंतप्रभा, साध्वी रचनाश्री, केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी मंजूयशा व सभी चारित्र आत्माओं के सानिध्य में किया गया| कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य सभा अध्यक्ष संपतमल बैद ने दिया और कहा कि गुरुदेव के आशीर्वाद से बीदासर में आज चतुर्विध धर्मसंघ के साथ 30 चारित्र आत्माओं का सानिध्य प्राप्त है |शासन श्री साध्वी रमावती,साध्वी श्री संकल्पश्री ने अपने वक्तव्य के द्वारा मर्यादा का महत्व बताया| शासन श्री साध्वी साधना श्री, शासन श्री साध्वी विमलप्रभा ने गीतिका के माध्यम से अपनी भावना व्यक्त की| शासन श्री साध्वी बसंतप्रभा, साध्वी रचनाश्री, केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी मंजूयशा जी ने भी मर्यादा के बारे में उद्बोधन देते हुए संघ की मर्यादाओं का उल्लेख करते हुए तेरापंथ धर्मसंघ को प्राणवान संघ बताया और कहा कि यहां गुरु आज्ञा ही सब कुछ है, गुरु आज्ञा बिना कुछ नहीं है| साध्वी वृंद द्वारा रोचक नाटिका के माध्यम से मर्यादा का महत्व बताते हुए उसको अक्षुण्ण रखने का संदेश दिया गया| कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद व तेरापंथ कन्या मंडल ने गीतिका के माध्यम से अपनी भावना व्यक्त की| आभार ज्ञापन सभा मंत्री हनुमान मल सेठिया द्वारा किया गया| संचालन साध्वी चिन्मयप्रभा द्वारा किया गया|