संस्थाएं
आठ दिवसीय प्रेक्षाध्यान शिविर का समापन
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य डॉ मुनि पुलकित कुमारजी ठाणा 2 के मंगल सानिध्य में आचार्य श्री तुलसी महाप्रज्ञ चेतना सेवा केंद्र में प्रेक्षा फाउंडेशन द्वारा प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में आठ दिवसीय प्रेक्षाध्यान साधना शिविर का समापन हुआ। शिविर समापन के अवसर पर डॉ मुनि पुलकित कुमारजी ने कहा प्रेक्षाध्यान के द्वारा चित्त शुद्धि का लाभ होता है। यह आदत परिष्कार की पूर्ण प्रक्रिया है। प्रेक्षाध्यान के प्रयोग केवल सिखाना ही नहीं उसे जीने का प्रयास भी करें। मुनिश्री ने शिविर में उपस्थित प्रेक्षाध्यान साधकों को प्रेरणा देते हुए कहा शिविर में सीखाए गए प्रयोग आपकी जिंदगी में नव चेतना जागृत करने वाले बने इसके लिए नियमित प्रेक्षाध्यान प्रयोग करें।
मुनि पुलकित कुमार ने आठ दिनों के विभिन्न सत्रों में प्रेक्षाध्यान की उपसंपदा, मंत्र प्रेक्षा,श्वास प्रेक्षा, कायोत्सर्ग का वैज्ञानिक आधार, अनुप्रेक्षा, आसन प्राणायाम का जीवन उपयोगी आधार आदि विषयों पर विवेचन किया तथा शिविर साधकों की गहन जिज्ञासाओं का समाधान भी दिया। नचिकेता मुनि आदित्य कुमार जी ने ध्यान का जीवन में महत्व, ध्यान क्या है, ध्यान कैसेकरें आदि विषयों पर प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सेशन लिए। प्रशिक्षण की कङी मे मुम्बई से पधारी मीना साबदरा ने शिविरार्थियों को आसन प्रणायाम एवं योग, एवं कायोत्सर्ग के प्रयोग कराये।। चेतना केन्द्र के अध्यक्ष ललित मांडोत प्रेम चावत ने शिविर के आयोजन हेतु प्रेक्षा फाउंडेशन एवं टीम प्रेक्षाध्यान शिविर के प्रति आभार व्यक्त किया एवं मुनि श्री के प्रति अपनी मंगल भावना अभिव्यक्त की, संगठन मंत्री विक्रम दुग्गड़, राजाजी नगर सभा अध्यक्ष ने अपने विचार प्रस्तुत किए इस अवसर पर विजयनगर महिला मंडल की अध्यक्ष महिमा पटवारी तेरापंथ युवक परिषद विजयनगर अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।