भगवान महावीर दीक्षा कल्याणक दिवस का आयोजन

संस्थाएं

भगवान महावीर दीक्षा कल्याणक दिवस का आयोजन

राजलदेसर
साध्वी परमयशा जी के सान्‍निध्य में तेरापंथ भवन में भगवान महावीर का दीक्षा कल्याणक दिवस मनाया गया। नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्‍चात महिला मंडल एवं कल्याण मंडल ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर साध्वीश्री जी ने कहा कि मिगसर कृष्णा दसवीं को भगवान महावीर का दीक्षा कल्याणक दिवस है। भगवान महावीर ने आज के ही दिन 30 वर्ष की पूर्ण युवावस्था में संसार के सुखों को छोड़कर दीक्षा ग्रहण की। दीक्षा के पश्‍चात साढ़े बारह वर्षों तक विशिष्ट साधना की। इस अवसर पर विशिष्ट सेवा प्रदान करने वाले श्रावक-श्राविकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। समारोह में डॉ0 साध्वी परमयशा जी, साध्वी धर्मयशा जी, साध्वी विनम्रयशा जी, साध्वी मुक्‍ताप्रभा जी एवं साध्वी कुमुदप्रभा जी ने संयुक्‍त रूप से गीत का संगान किया। इस अवसर पर ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने भगवान महावीर के प्रमुख श्रावक-श्राविकाओं के जीवन को रोचकता के साथ प्रस्तुत किया। बिमल सिंह छलानी द्वारा ज्ञानार्थियों को उपहार प्रदान किए गए एवं अल्पाहार दिया गया।