रूपांतरण थ्रू जैनिज्म तथा कषाय कार्यशाला

संस्थाएं

रूपांतरण थ्रू जैनिज्म तथा कषाय कार्यशाला

राउरकेला
अभातेममं के निर्देशानुसार राउरकेला महिला मंडल द्वारा दो कार्यशालाओं का आयोजन एक साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र से हुआ। फिर सरिता और अंकिता कोचर ने प्रेरणा गीत के द्वारा मंगलाचरण किया। तत्पश्‍चात अध्यक्ष सरोज गोलछा ने सभी बहनों का स्वागत किया और मंडल के आगामी कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी दी साथ ही मंडल की बहनों को सभी कार्यक्रम में जागरूक रहने की प्रेरणा दी। रूपांतरण थ्रू जैनिज्म : रूपांतरण का पहला स्टेशन श्री जिसका विषय हैमेक योअर लाइफ हैप्पी थ्रू अनेकांतवाद के अंतर्गत मंडल की बहन प्रेरणा जैन और नेहा कोठारी ने अनेकांतवाद को सुंदर तरीके से उदाहरण सहित समझाया। दूसरा विषय थाकषाय जिस पर मंडल की युवा बहन सुरभि बोथरा ने चारों कषाय के बारे में छोटी-छोटी कहानियों द्वारा अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया और भाग्यश्री दुगड़ ने चारों कषाय से किस प्रकार बचा जा सके यह बताया। आभार ज्ञापन सहमंत्री कविता डागा ने किया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री बिनीता जैन ने किया। साथ ही बहनों की जिज्ञासाएँ थीं उनका भी समाधान दिया।