रूपांतरण थ्रू जैनिज़्म शिल्पशाला विषयक आयोजन

संस्थाएं

रूपांतरण थ्रू जैनिज़्म शिल्पशाला विषयक आयोजन

नोएडा
अभातेममं द्वारा निर्देशित नोएडा महिला मंडल द्वारा आयोजित अध्यात्म साधना केंद्र, महरौली में समणी डॉ0 मंजुप्रज्ञा जी एवं समणी स्वर्णप्रज्ञा जी के सान्‍निध्य में एक दिवसीय शिविर रूपांतरण थ्रू जैनिज़्म शिल्पशाला विषय-कषाय का आयोजन रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ समणीश्री जी द्वारा मंगल मंत्रोच्चार से हुआ। समणी डॉ0 मंजुप्रज्ञा जी ने कषाय को समझाते हुए छोटे-छोटे उदाहरण के माध्यम से जीवन को रूपांतरित करने की कला बताई। समणी स्वर्णप्रज्ञा जी ने नाइन थेरेपी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नोएडा महिला मंडल की बहनों ने मधुर मंगलाचरण किया। तत्त्वज्ञान/तेरापंथ दर्शन की राष्ट्रीय संयोजिका, दिल्ली एवं यूपी प्रभारी मंजु भूतोड़िया, तेरापंथी सभा, दिल्ली के पूर्वाध्यक्ष गोविंद राम बाफणा मानसरोवर गार्डन के पूर्वाध्यक्ष सुखराज डूंगरवाल ने शुभकामनाएँ दी। तेममं, नोएडा अध्यक्ष कविता लोढ़ा ने समणीद्वय के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए सभी का स्वागत किया और शिविर का उद्देश्य बताते हुए रूपांतरण थू्र जैनिज़्म कार्यशाला विषय- कषाय के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य वक्‍ता के रूप में के0सी0 जैन ने बताया कि किस तरह नमस्कार महामंत्र को रंगों के साथ ध्यान करके हम आभामंडल को प्रभावी बनाकर कषायों से दूर रह सकते हैं। साधना केंद्र की सीईओ मीनू शर्मा ने साधना केंद्र की विभिन्‍न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। नोएडा महिला मंडल द्वारा कषाय के लक्षण पर वीडियो द्वारा प्रभावी प्रस्तुति दी। प्रेक्षा प्रशिक्षक अजय शर्मा द्वारा तंत्रिका तंत्र के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। नेचुरोपैथी के डॉक्टर सैमसंग ने स्वस्थ जीवनशैली के सूत्र बताते हुए शुद्ध खानपान के बारे में बताया। विख्यात फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर श्रीवास्तव ने घुटने, कमर व गर्दन की जरूरी यौगिक क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। महिला मंडल के पदाधिकारियों द्वारा प्रेक्षा प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संयोजन मंत्री दीपिका चोरड़िया ने किया। कार्यक्रम आयोजन के लिए नोएडा महिला मंडल टीम एवं कार्यक्रम संयोजिका पूर्वाध्यक्ष भारती दुगड़ को साधुवाद दिया। आभार ज्ञापन सहमंत्री प्रेम सेखानी ने किया। शिविर में महिला मंडल की बहनों सहित 44 जनों की उपस्थिति रही।