स्वागत-अभिनंदन समारोह

संस्थाएं

स्वागत-अभिनंदन समारोह

नोखा
उदासर चातुर्मास संपन्‍न करके पधारे साध्वी कनकरेखा जी का नोखा में शासनश्री साध्वी राजीमती जी के सान्‍निध्य में स्वागत किया गया। साध्वी कनकरेखा जी ने कहा कि लंबे समय के बाद आज मन की इच्छा ‘शासन गौरव’ के दर्शन कर प्रसन्‍नता हुई। बहुश्रुत साध्वी राजीमती जी हमारे धर्मसंघ की निधि है। ध्यान, योग की विरल विभूति है। चेहरे पर ओज और तेज टपकता है। साध्वी गुणप्रेक्षा जी, साध्वी संवरविभा जी, साध्वी केवलप्रभा जी एवं साध्वी विनीतयशा जी ने गीत प्रस्तुत किया। आगंतुक साध्वियों का अभिनंदन साध्वी कुसुमप्रभा जी, साध्वी पुलकितयशा जी, साध्वी प्रभातप्रभा जी ने भी गीतिका से किया। परिश्रमी, संयमी एवं गुण संपन्‍न साध्वी बताया। तेरापंथ सभा मंत्री इंद्रचंद बैद ‘कवि’, लाभचंद छाजेड़, गोपाल लुणावत, महिला मंडल अध्यक्षा, मंजु बैद, कुसुम देवी छाजेड़, जयश्री भूरा, पुष्पा देवी पारख ने साध्वियों के परस्पर अहोभाव, प्रमोदभावना पर अभिवंदना व्यक्‍त की। संचालन साध्वी प्रभातप्रभा जी ने किया।