प्रेक्षाध्यान, जीवन-विज्ञान जैसे अनेक अवदान आचार्यश्री महाप्रज्ञजी ने दिए

संस्थाएं

प्रेक्षाध्यान, जीवन-विज्ञान जैसे अनेक अवदान आचार्यश्री महाप्रज्ञजी ने दिए

राजाराजेश्वरी नगर।
शासनश्री साध्वी शिवमालाजी के सान्निध्य में आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के 103वें जन्म दिवस को प्रज्ञा दिवस के रूप में मनाया गया। कन्या मंडल ने महाप्रज्ञ अष्टकम् द्वारा मंगलाचरण किया। सभाध्यक्ष मनोज डागा ने सभी का स्वागत किया। शासनश्री साध्वी शिवमाला जी ने कहा कि आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के अनुपम कर्तृत्व, विशाल व्यक्तित्व, कुशल नेतृत्व ने जनमानस को प्रभावित किया। साध्वी अमितरेखा जी ने कहा कि आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी ने अतीत को उजारा, वर्तमान को संवारा, तेजस्वी बनाया, भविष्य के लिए नई परंपराओं का सृजन किया। प्रेक्षाध्यान, जीवन-विज्ञान जैसे अवदान दिए। साध्वी अर्हमप्रभा जी, साध्वी रत्नप्रभाजी ने आचार्यश्री के प्रति अपनी भावनाएँ समर्पित की। नवमनोनीत अध्यक्ष छत्रसिंह सेठिया, महिला मंडल अध्यक्षा लता बाफना, हेमलता सुराणा, सरोज आर बैद, पूनम दुगड़, सरोज बोथरा, अनिता बैद ने अपने भाव व्यक्त किए। महिला मंडल द्वारा गीतिका का संगान किया गया। संचालन साध्वी अमितरेखाजी ने किया। आभार ज्ञापन विक्रम महेर ने किया।