
तप अभिनदंन कार्यक्रम
किशनगंज (बिहार)।
साध्वी संगीतश्री जी के सान्निध्य में किशनगंज, बिहार तेरापंथ भवन में मासखमण व अठाई तप का अभिनंदन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ महिला मंडल के मंगल गीत से हुआ। साध्वी संगीतश्री जी ने कहा कि तपस्या वही कर सकता है, जिनका मनोबल, आत्मबल, संकल्पबल, मजबूत होता है, जिनके भीतर में आत्मशक्ति, गुरुशक्ति होती है वह तप कर सकता है।
मासखमण तप करने वाली तपस्वी रश्मि बैद व अठाई तप करने वाली भव्यांशी दफ्तरी ने अपने आपमें एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। तप विग्रह नहीं अभिग्रह है।
साध्वी शांतिप्रभाजी, साध्वी कमलविभाजी, साध्वी मुदिताश्री जी ने तपस्वी के तप की अनुमोदना की। इसी क्रम में सभा अध्यक्ष विमल दफ्तरी, महिला मंडल अध्यक्षा संतोष दुगड़, तेयुप अध्यक्ष अमित दफ्तरी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष संजय बैद, महासभा संरक्षक राजकरण दफ्तरी, अभातेयुप के पूर्व महामंत्री मनीष दफ्तरी सहित अनेक पदाधिकारीगण ने वक्तव्य व गीतों के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए। सभी सदस्यों ने तपस्वी बहनों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन कमल छोरिया व मोहित बैद ने किया।