दंपति शिविर का आयोजन

संस्थाएं

दंपति शिविर का आयोजन

जोधपुर।
तेरापंथ भवन में शासनश्री साध्वी कुंथुश्री जी के सान्निध्य में तेयुप एवं महिला मंडल के तत्त्वावधान में दंपति शिविर का आयोजन किया गया। मंगलाचरण साध्वी शिक्षाप्रभाजी ने सुमधुर गीत से किया। स्वागत भाषण तेयुप अध्यक्ष मितेश जैन ने किया। साध्वी संबोधयशा जी ने अपने विचार व्यक्त किए। साध्वी कुंथुश्री जी ने कहा कि दंपति का अर्थ होता है पति-पत्नी का जोड़ा। एक चक्के से गाड़ी नहीं चल सकती एक तार से बल्व नहीं जल सकता। एक व्यक्ति से सृष्टि का संचालन नहीं हो सकता। साथी के साथ कैसे जीएँ? संबंधों को मधुर कैसे बनाएँ? दाम्पत्य जीवन को सुखी कैसे बनाएँ? इसके कुछ सूत्र बताए। साध्वी सुमंगला जी ने सकारात्मक दृष्टिकोण विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। आभार ज्ञापन तेयुप मंत्री विनोद सुराणा ने किया।