ज्ञानशाला दिवस के कार्यक्रम

संस्थाएं

ज्ञानशाला दिवस के कार्यक्रम

फरीदाबाद
साध्वी डॉ0 शुभप्रभाजी के सान्निध्य में ज्ञानशाला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साध्वी शुभप्रभाजी ने कहा कि संसार में सबसे अच्छी दवा क्या है-हँसी, सबसे ज्यादा संपत्ति क्या है-बुद्धि, सबसे ज्यादा तीक्ष्ण हथियार कौन सा है-धैर्य, सबसे सुपर उपयोगी क्या है-ज्ञानशाला। ज्ञानशाला को व्यक्तित्व निर्माण की फैक्ट्री कहा जा सकता है। साध्वीश्री जी ने कहा कि बच्चों की आदतों का सही निर्माण हो इसके लिए अभिभावक जागरूक बनें, उनका विवेक जगाएँ। संस्कारों का सिंचन दें, उन्हें परंपराओं से परिचित कराएँ। साध्वी कांतयशा जी ने गीत का संगान किया। साध्वी मंदारयशा जी ने कहानी के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया। सभा ट्रस्टी सज्जन जैन, ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षिका मंजु लुणिया, महिला मंडल अध्यक्षा सुमंगला बोरड़, बहादुर सिंह दुगड़ ने अपने विचार व्यक्त किए। ज्ञानार्थियों ने कविता पाठ किया, झलकियों की सुंदर प्रस्तुति दी तथा नुक्कड़ नाटिका, मंगलाचरण ज्ञानशाला के बच्चों ने किया। आभार ज्ञापन निकिता जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन ललिता बैद द्वारा किया गया।