विश्व बंधुता की भावना ही असली आजादी

संस्थाएं

विश्व बंधुता की भावना ही असली आजादी

आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रम

उदयपुर
अणुव्रत विश्व भारती व अणुव्रत समिति के संयुक्त तत्त्वावधान में शासनश्री मुनि सुरेश कुमार जी के सान्निध्य में असली आजादी अपनाओ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सिद्धांत सिंह राव के अणुव्रत गीत से शुरू हुए कार्यक्रम में शासनश्री मुनि सुरेश कुमार जी ने कहा कि अणुबम के दौर में अणुव्रत ही राष्ट्र के शुभ भविष्य का सार्थक संकेत है। अणुव्रत धर्म में बाँधता नहीं है, यह इंसान को सही मायने में इंसान बनाता है। मुनि संबोध कुमार जी ‘मेधांश’ ने संयोजकीय वक्तव्य दिया। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि अणुव्रत के छोटे-छोटे सिद्धांतों को जब लोकतंत्र में प्रवेश मिलेगा उसी दिन हम सही मायने में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर निगम अध्यक्ष गोविंद सिंह टांक ने कहा कि आचार्य तुलसी ने भारत की अखंडता और स्वतंत्रता को जीवंत बनाए रखने हेतु जो सहज परिभाषा दी है वह सारे संसार में अद्भुत और अलौकिक है। अणुविभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संचय जैन ने कहा कि देश की आजादी के साथ ही राष्ट्रसंत आचार्य तुलसी ने असली आजादी अपनाओ का उद्घोष दिया, हमें अवलोकन करना है बीते 75 सालों मे हमें अणुव्रत को आजादी के संपोषण हेतु कितना आत्मसात किया। कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक सुबोध दुगड़ ने प्रस्तुति दी। आभार मुख्य संरक्षक गणेश डागलिया ने किया। कार्यक्रम में पदाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।