विश्व बंधुता की भावना ही असली आजादी

संस्थाएं

विश्व बंधुता की भावना ही असली आजादी

आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रम

अहमदाबाद

असली आजादी अपनाओ का अमृत महोत्सव अणुव्रत के परिप्रेक्ष्य में अणुव्रत समिति द्वारा ‘क्या प्रचुर भौतिक संसाधन ही आनंद का द्योतक?’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन महापज्ञ विद्या निकेतन, कोबा, गांधीनगर में किया गया। अध्यक्ष सुरेश बागरेचा ने स्वागत किया। जवेरीलाल संकलेचा ने वाद-विवाद प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। महाप्रज्ञ विद्या  केतन प्रिंसिपल आभा दुबे की उपस्थिति में कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों ने विषय पर अपने विचार रखे। बाद में भौतिक संसाधन की पक्ष व विपक्ष में बात रखने वालों का सामुहिक चर्चा वाद-विवाद वैज्ञानिक, सामाजिक, आध्यात्मिक आदि की दृष्टि से सभी ने अपनी-अपनी बातें रखी।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका वाइस प्रिंसिपल सुकृति सिन्हा, वर्षा देसाई व जवेरीलाल संकलेचा ने निभाई। निर्णायकों ने अपना निर्णय बताते हुए प्रथम मीशवा, द्वितीय वेदांत व तृतीय स्थान पर ओम के नाम की घोषणा की। अणुव्रत समिति द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। महाप्रज्ञ विद्या निकेतन प्राध्यापिका कविता कुशवाह ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं विद्यालय की ओर से सभी के प्रति आभार प्रकट किया गया।