व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन

बीकानेर।
साध्वी कनकरेखा जी के सान्निध्य में तेममं के तत्त्वावधान में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ परमेष्ठि स्तुति के साथ हुआ। महिला मंडल अध्यक्षा प्रेम नौलखा ने स्वागत किया। महिला मंडल की बहनों ने गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी कनकरेखा जी ने कहा कि वर्तमान युग का लोकप्रिय विषय है-व्यक्तित्व विकास। व्यक्तित्व की सही पहचान-उसका अपना जीवन दर्शन है। विनम्रता, सहिष्णुता, मधुर वाणी आदि पर्सेनेलिटी डेवलेपमेंट के पेरामीटर हैं। इसे हम अपने जीवन में अपनाएँ, शुभ भविष्य का निर्माण करें।
साध्वी अर्हतप्रभा जी ने कहा कि व्यक्तित्व विकास के साथ विकास की ऊँचाइयों को छूना हमारा लक्ष्य बने। हम संकल्पबद्ध हों, संकल्प-शक्ति के साथ सकारात्मक सोच की दिशा में अग्रसर हों, अनेकांत हमारे जीवन का परिपार्श्व बने। तभी हम अपने व्यक्तित्व को सुंदर बना सकते हैं। यंग टेलेंट स्पीकर पूजाऋतु ने कहा कि सद्साहित्य, सत्संगति, सेल्फ डिसिप्लिन के साथ हम अपने करेक्टर को बेस्ट बनाएँ। महान पुरुषों को हम अपने जीवन का आदर्श बनाएँ। संघ और समाज की सेवा करें। इस अवसर पर सभा, परिषद, महिला मंडल, किशोर मंडल, ज्ञानशाला सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। हुकमीचंद बोथरा ने अपने विचार रखे। महिला मंडल की ओर से मुख्य वक्ता पूजाऋतु का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री अंजु बोथरा ने किया।