पैंसठिया छंद अनुष्ठान का आयोजन - मंत्र साधना का प्रयोग ऊर्जा प्रदायक

संस्थाएं

पैंसठिया छंद अनुष्ठान का आयोजन - मंत्र साधना का प्रयोग ऊर्जा प्रदायक

माधावरम्
जैन तेरापंथ नगर में मुनि सुधाकर जी के सान्निध्य में पैंसठिया छंद अनुष्ठान का आयोजन किया गया। अनुष्ठान करवाते हुए मुनि सुधाकर जी ने कहा कि पैंसठिया छंद में चौबीसों तीर्थंकरों की स्तुति है। तीर्थंकर प्रभु की आराधना स्तुति करने से हमारे कर्मों की निर्जरा होती है। हमारे जीवन में सुख, समृद्धि, यश व कीर्ति की प्राप्ति होती है। छंद के इतिहास के बारे में जानकारी दी। मुनिश्री ने लगभग 1300 उपस्थिति अनुष्ठान साधकों को विशेष प्रेरणा देते हुए कहा कि पूर्ण आत्मविश्वास के साथ किया गया जप मनुष्य को लक्ष्य तक पहुँचा देता है। मुनि नरेश कुमार जी ने नमस्कार महामंत्र स्तुति की। संयोजक रेखा मरलेचा ने मंगलाचरण किया। माधावरम् ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी घीसूलाल बोहरा ने स्वागत और भरत मरलेचा ने संचालन करते हुए आभार व्यक्त किया।