विकास महोत्सव के आयोजन

संस्थाएं

विकास महोत्सव के आयोजन

इचलकरंजी
तेरापंथ भवन, तुलसी सभागार में साध्वी प्रमिला कुमारी जी के सान्निध्य में विकास महोत्सव मनाया गया। साध्वीश्री जी ने कहा कि जब आचार्य भिक्षु ने भाव दीक्षा ग्रहण की उसके साथ ही विकास की यात्रा प्रारंभ हो गई और यह यात्रा चतुर्विध धर्मसंघ के साथ वर्धमान होती रही। जिस धर्मसंघ में अनुशासन, विनय, समर्पण होता है वह सदैव विकास के शिखरों पर चढ़ता जाता है। आचार्यश्री तुलसी ने संघ समाज को विकास के नए-नए अवदान प्रदान किए।
कार्यक्रम में साध्वीवृंद द्वारा मंगलाचरण किया गया। साध्वी आस्थाश्रीजी, साध्वी विज्ञप्रभा जी ने आचार्य तुलसी द्वारा प्रदत्त घोषों पर शब्दचित्र की प्रस्तुति दी। सभा अध्यक्ष महेंद्र गीड़िया, महिला मंडल अध्यक्ष जयश्री जोगड़ ने वक्तृत्व द्वारा अभिवंदना की। महिला मंडल की बहनों, तेयुप द्वारा गीतिका की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन साध्वी आस्थाश्री जी ने किया। कार्यक्रम का समापन संघगान के साथ हुआ।