विकास महोत्सव के आयोजन

संस्थाएं

विकास महोत्सव के आयोजन

अमराईवाड़ी-ओढ़व
शासनश्री साध्वी सरस्वती जी के सान्निध्य में अमराईवाड़ी ओढ़व के सिंघवी भवन में आचार्य तुलसी का 29वाँ विकास महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री जी के महामंत्रोच्चार से हुआ। साध्वीश्री जी ने आचार्य तुलसी के अनेक अवदानों की चर्चा करते हुए आचार्य तुलसी को तेजस्विता के पुरोधा पुरुष के रूप में बताया। आचार्य तुलसी ने जैनधर्म के रूप में जनता के सामने प्रस्तुत किया। साध्वी संवेगप्रभा जी ने आचार्य तुलसी को दुर्लभ व्यक्तित्व के रूप में बताया। उनका जीवन पुरुषार्थ की गौरव गाथा था। साध्वी तरुणप्रभा जी ने आचार्य तुलसी को पुरुषार्थ के प्रतीक, करुणा के सागर, अप्रमत्तता के सागर के रूप में बताया। साध्वी नंदिताश्री जी ने शासनश्री साध्वी सरस्वती जी द्वारा रचित गीत प्रस्तुत किया। साध्वी परमार्थप्रभा जी ने कविता के माध्यम से अपनी भावना व्यक्त की।
इस कार्यक्रम में तेरापंथ सभा अध्यक्ष रमेश पगारिया, महिला मंडल अध्यक्षा संगीता सिंघवी, तेयुप कोषाध्यक्ष प्रेम पगारिया, महिला मंडल द्वारा गीतिका, तेरापंथ सभा के पूर्वाध्यक्ष दिनेश चंडालिया ने अपनी भावनाएँ व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री गणपत हिरण ने किया।