आत्म उत्थान का अनुपम अनुष्ठान है-सामायिक

संस्थाएं

आत्म उत्थान का अनुपम अनुष्ठान है-सामायिक

जींद
साध्वी संयमप्रभा जी के सान्निध्य में अभिनव सामायिक का कार्यक्रम तेयुप तत्त्वावधान में हुआ। अभिनव सामायिक का शुभारंभ त्रिपदी वंदना से साध्वी चिन्मययशा जी ने किया। साध्वी शशिकला जी ने नमस्कार महामंत्र के बारे में अर्थ सहित कई महत्त्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला। साध्वी डॉ0 उज्ज्वलयशा जी ने ध्यान के प्रयोग करवाए। साध्वी संयमप्रभा जी ने सामायिक आवश्यक पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्ष गौरव जैन ने सभी का स्वागत किया तथा आभार व्यक्त किया।