आचार्य कालूगणी महाप्रयाण दिवस के आयोजन

संस्थाएं

आचार्य कालूगणी महाप्रयाण दिवस के आयोजन

कोयंबटूर
साध्वी उज्ज्वलप्रभा जी ने आचार्य कालूगणी के महाप्रयाण दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्य कालूगणी महाप्रतापी युगपुरुष थे। उनकी तेजस्विता प्रखर थी, इसलिए उनके शिष्य भी तेजस्वी बने। कालूगणी दूरदर्शी थे। दूरदर्शिता के आधार पर उन्होंने अनेकों व्यक्तित्व का निर्माण किया। कोयंबटूर से एक बैरागन बहन परमार्थिक शिक्षण संस्था में प्रविष्ट होने जा रही है, बैरागन अंजलि ने जो संयम का संकल्प लिया है वह संकल्प तुम्हारे सर्वमुखी विकास में निमित्त बने, यही मंगलकामना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी प्रबोधयशा जी के गीत से हुआ। साध्वी अनप्रेक्षाश्री जी ने कहा कि कालूगणी के युग में अनेक संभावनाएँ उजागर हुई। अंजलि भी अपने आत्मविकास की ओर बढ़ रही है। साध्वी धैर्यप्रभा जी, नाकोडा मित्र मंडल, सिंघवी परिवार की महिलाएँ, हर्ष सिंघवी, उपासिका सुशीला बाफना, इरोड से पिंकी भंसाली, कोमल सिंघवी, सभा अध्यक्ष उत्तमचंद पुगलिया, महिला मंडल अध्यक्षा मंजु गिडिया सहित स्थानकवासी समाज की ओर से घीसुलाल हिंगड़ आदि अनेक गणमान्य-जनों ने अपनी भावनाएँ गीत, वक्तव्य एवं संवाद के माध्यम से व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन साध्वी सनमतिप्रभा जी ने किया।