आचार्य कालूगणी महाप्रयाण दिवस के आयोजन

संस्थाएं

आचार्य कालूगणी महाप्रयाण दिवस के आयोजन

कांदिवली
साध्वी निर्वाणश्री जी के सान्निध्य में अष्टमाचार्य कालूगणी की पुण्यतिथि मनाई गई। साध्वी निर्वाणश्री जी ने कहा कि कालूगणी महान पुण्यवान थे। उनका जीवन साधना की आँच में निखरा हुआ स्वर्ण-सा था। बचपन से ही वे वैराग्य से ओत-प्रोत थे। साध्वी डॉ0 योगक्षेमप्रभा जी ने कहा कि आचार्यश्री कालूगणी का जीवन सादगी, सहजता व सरलता का संगम था। वे उच्च पद पर आसीन थे, किंतु अहं कोसों दूर था। विचारों में उच्चता व व्यवहार में सरलता उनकी पहचान थी। साध्वी कुंदनयशा जी व साध्वी मधुरप्रभा जी ने गीत का संगान किया। सभा के मंत्री अशोक हिरण ने अपने भाव व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रज्ञा बाफना का साहित्य व दुपट्टे से सम्मान किया गया, जिसे ज्ञानचंद बाफना व राजू देवी बैद ने किया।