गुरुदेव श्री तुलसी मानवता के मसीहा थे

संस्थाएं

गुरुदेव श्री तुलसी मानवता के मसीहा थे

आचार्यश्री तुलसी के 109वें जन्मोत्सव के आयोजन

ठाणे
तेरापंथ भवन में आचार्यश्री तुलसी का 109वाँ जन्म दिवस शासनश्री साध्वी जिनरेखा जी के सान्निध्य में मनाया गया। साध्वी जिनरेखा जी ने कहा कि शांति, संतुष्टि और आनंद ही जीवन का सार है। आचार्य तुलसी ने अपने जीवन का प्रत्येक पल बहुत विवेक के साथ जिया तभी वह अपनी संकल्पनाओं को मूर्त रूप दे पाए। जो व्यक्ति जीवन का प्रत्येक दिन अंतिम दिन की तरह जीता है वही व्यक्ति उजले भविष्य की नींव मजबूत कर सकता है। साध्वी मधुरयशा जी और साध्वी धवलप्रभा जी ने विचार रखे। पार्थ दुगड़, विमल गादिया, राहुल बालड़, सरला भूतोड़िया ने गीतिका प्रस्तुत की। नवयुवती मंडल ने आचार्य तुलसी के अवदानों को दर्शाती कव्वाली प्रस्तुत की। ठाणे सिटी महिला मंडल अध्यक्ष अनिता धारीवाल एवं ठाणे सेंट्रल संयोजिका प्रिया मूथा ने विचार रखे। सभाध्यक्ष रमेश सोनी ने आभार ज्ञापन किया। साध्वी मार्दवयशा जी ने संयोजन किया।