प्रतियोगिताएँ ज्ञान वृद्धि का माध्यम

संस्थाएं

प्रतियोगिताएँ ज्ञान वृद्धि का माध्यम

गंगाशहर।
मुनि शांति कुमार जी के सान्निध्य में तेरापंथी सभा द्वारा तेरापंथ प्रबोध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लगभग सत्तर संभागियों ने भाग लिया। जिसमें से 28 प्रतिभागी दूसरे चरण में पहुँचे। सात ग्रुपों के मध्य कुल 5 राउंड हुए, जिसमें प्रदीप ललवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूजा बुच्चा द्वितीय एवं मनाली भूरा तृतीय रही। मुनि जितेंद्र कुमार जी ने कहा कि तेरापंथ प्रबोध आचार्यश्री तुलसी की एक अद्वितीय रचना है। जिसमें तेरापंथ के आद्यप्रवर्तक आचार्यश्री भिक्षु के जीवन का विस्तृत विवेचन है।
रतन छलानी, अशोक चोरड़िया एवं देवेंद्र डागा ने प्रतियोगिता का संचालन किया। तेरापंथ सभा अध्यक्ष अमरचंद सोनी आदि पदाधिकारियों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। सांत्वना पुरस्कार सुमन नाहटा, विनिता नाहटा, मोनिका संचेती, रेणु बाफना, मुदिता डाकलिया, आरती चोपड़ा ने प्राप्त किया। ‘चित्र उकेरो कला बिखेरो’ प्रतियोगिता में ए-ग्रुप में विधि नाहटा, बी-ग्रुप में प्रिया संचेती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।